दुर्गापूजा को लेकर कोक ओवन थाने की पहल, पूजा कमेटियों के साथ हुई समन्वय बैठक

दुर्गापूजा को लेकर कोक ओवन थाने की पहल, पूजा कमेटियों के साथ हुई समन्वय बैठक

दुर्गापुर : दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोक ओवन पुलिस स्टेशन की ओर से स्थानीय श्रेयसी लॉज में दुर्गापूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कोक ओवन थाना क्षेत्र के लगभग सभी दुर्गापूजा आयोजक कमेटियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरुई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी दुर्गापुर सुबीर रॉय, कोक ओवन थाने के पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक विभाग तथा अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजक कमेटियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग की व्यवस्था करने तथा अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने को लेकर भी पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी स्थिति में प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की।

कोक ओवन थाने के अधिकारी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। उन्होंने पूजा कमेटियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या किसी कमेटी से संबंधित परेशानी होने पर वे सीधे पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए उनके साथ है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0