दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी ने लगाया जनता दरबार

दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी ने लगाया जनता दरबार

लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का दिया भरोसा

दुर्गापुर : दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी ने रविवार को अपने होम ऑफिस में जनता दरबार आयोजित कर लोगों से सीधे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और जरूरतों से विधायक को अवगत कराया।

विधायक ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की बात सुनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करना उनकी प्राथमिकता है।

जनता दरबार का आयोजन ASB मोड़, शांतिवन पार्क स्थित विधायक के होम ऑफिस में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0