दुर्गापुर में बंगाल हॉस्पिटल एंड SKS मेडिकल कॉलेज की पहल, 67 बुजुर्गों ने किया पांच दुर्गा पूजा पंडालों का दर्शन

दुर्गापुर में बंगाल हॉस्पिटल एंड SKS मेडिकल कॉलेज की पहल, 67 बुजुर्गों ने किया पांच दुर्गा पूजा पंडालों का दर्शन

सुजीत कुमार 

दुर्गापुर: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर दुर्गापुर के बंगाल हॉस्पिटल एंड SKS मेडिकल कॉलेज की ओर से 67 गरीब और असहाय बुजुर्गों को शहर के पांच प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा पंडालों का दर्शन कराया गया। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें दुर्गा पूजा की खुशियों में शामिल करना था।

इस अवसर पर बंगाल हॉस्पिटल एंड SKS मेडिकल कॉलेज के

कर्णधार उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि लोग अपनी खुशियों को पूरा करने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं, लेकिन जरूरतमंद और असहाय बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ संस्थान की ओर से पहली बार दुर्गा पूजा के दौरान बुजुर्गों को दुर्गापुर के भव्य पूजा पंडालों का दर्शन कराने की पहल की गई।

बुजुर्गों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके साथ मेडिकल स्टाफ को भी भेजा गया, ताकि भ्रमण के दौरान किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता मिल सके।

उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि बंगाल हॉस्पिटल एंड SKS मेडिकल कॉलेज गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहा है और आगे भी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

पूजा पंडालों का भ्रमण करने के बाद सभी 67 बुजुर्गों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई। संस्थान की इस पहल से बुजुर्गों को दुर्गा पूजा की खुशियों में शामिल होने और यादगार पल बिताने का अवसर मिला।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0