ईसीएल ने लागू की राष्ट्रीय अभिलेख संरक्षण नीति, प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन को मिलेगा बढ़ावा

ईसीएल ने लागू की राष्ट्रीय अभिलेख संरक्षण नीति, प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन को मिलेगा बढ़ावा

अमित कुमार यादव

सांकतोरिया: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने संस्थागत अभिलेख प्रबंधन को नई दिशा देते हुए राष्ट्रीय अभिलेखागार, भारत से अनुमोदित अभिलेख संरक्षण नीति (रिकॉर्ड रिटेंशन पॉलिसी) का औपचारिक क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। यह कदम वैधानिक नियमों के पालन, पारदर्शी प्रशासन और प्रभावी रिकॉर्ड प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह नीति लोक अभिलेख अधिनियम, 1993 और केंद्रीय सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप तैयार की गई है। इसके तहत कंपनी के सभी आधिकारिक अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण, समय-समय पर समीक्षा और नियमानुसार निष्पादन के लिए एक स्पष्ट एवं व्यवस्थित व्यवस्था बनाई गई है।

ईसीएल का कहना है कि इस नीति के लागू होने से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, जवाबदेही और पारदर्शिता मजबूत होगी तथा वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ संस्थागत सुशासन को भी नई मजबूती मिलेगी।

ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सतीश झा की दूरदर्शी सोच और निदेशक (मानव संसाधन) श्री गुंजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में इस नीति को अंतिम रूप दिया गया। वहीं, प्रशासन विभाग ने श्री आबीर मुखोपाध्याय के नेतृत्व में इस जटिल और व्यापक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।

ईसीएल के अनुसार, यह पहल प्रशासनिक प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण, दीर्घकालिक महत्व के अभिलेखों के संरक्षण तथा डिजिटल-सक्षम सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0