रेड राइजिंग स्टार–सीज़न 2 में नारायणा स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
सुजीत कुमार
रेड राइजिंग स्टार–सीज़न 2 में नारायणा स्कूल के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

दुर्गापुर: रेड एफएम की ओर से दुर्गापुर के सृजनी हॉल में आयोजित "रेड राइजिंग स्टार – सीज़न 2" कार्यक्रम में नारायणा स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में नारायणा स्कूल की आसनसोल, अंडाल, बर्दवान और दुर्गापुर शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
What's Your Reaction?