स्वच्छ वायु के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : एसडीएम अंकिता अग्रवाल

स्वच्छ वायु के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : एसडीएम अंकिता अग्रवाल

दुर्गापुर :

National Clean Air Programme (NCAP) के तहत International Day of Clean Air for Blue Skies के अवसर पर नेपाली पारा हिंदी हाई स्कूल, दुर्गापुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गापुर नगर निगम की ओर से किया गया। इस वर्ष की थीम “Clean Air for Climate Action: Together for Cleaner Air, A Healthier Planet” रही।

कार्यक्रम में कक्षा XI एवं XII के करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वायु प्रदूषण विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद स्वच्छ वायु, वायु प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण पर ओपन क्विज आयोजित किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम अंकिता अग्रवाल, आईएएस ने विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मोबाइल फोन और डिजिटल तकनीक के संतुलित एवं रचनात्मक उपयोग पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निवेश है। विद्यार्थियों की ऊर्जा और जागरूकता ही स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य की नींव बन सकती है।

कार्यक्रम में अभिजीत सामंत, डब्ल्यूबीसीएस (एक्जीक्यूटिव), सचिव, दुर्गापुर नगर निगम; सुमन गाराइन, असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर, पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दुर्गापुर क्षेत्रीय कार्यालय; सुजल नंदी, असिस्टेंट इंजीनियर एवं नोडल अधिकारी, NCAP; डॉ. मानस गोपे, कंसल्टेंट-B, NCAP; अदिति चट्टोपाध्याय एवं डॉयेल बंद्योपाध्याय, प्रोजेक्ट एसोसिएट, NCAP, WBPCB सहित अन्य अधिकारी और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहे।

विद्यालय के हेडमास्टर डॉ. कालिमूल हक ने दुर्गापुर नगर निगम और सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ड्राइंग प्रतियोगिता और ओपन क्विज जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ हवा, वायु प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना जरूरी है।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0