अंडाल एयरपोर्ट पर पांडेश्वर विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का किया गर्मजोशी से स्वागत

अंडाल एयरपोर्ट पर पांडेश्वर विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का किया गर्मजोशी से स्वागत

सुजीत कुमार

अंडाल/दुर्गापुर: बांकुड़ा दौरे पर रवाना होने से पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का अंडाल एयरपोर्ट पर पांडेश्वर विधायक जीतेन्द्र कुमार तिवारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अंडाल एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पांडेश्वर विधायक जितेंद्र कुमार तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बांकुड़ा के लिए रवाना हुए, जहां उनका विभिन्न सरकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0