ईसीएल निदेशक (तकनीकी) ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा

ईसीएल निदेशक (तकनीकी) ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा

उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कुनुस्तोड़िया । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के निदेशक (तकनीकी), परियोजना एवं योजना, गिरीश गोपीनाथन नायर ने मंगलवार को कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नॉर्थ सियारसोल ओसीपी और पड़सिया एमडीओ परियोजना का निरीक्षण किया तथा उत्पादन एवं उत्पादकता में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आगमन पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सिन्हा ने कहा कि निदेशक (तकनीकी) के दौरे से क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरे का सकारात्मक प्रभाव क्षेत्र के उत्पादन एवं उत्पादकता पर पड़ेगा।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0