महाबीर कोलियरी में हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित

महाबीर कोलियरी में हिंदी वाचन प्रतियोगिता आयोजित

कुनुस्तोड़िया :  ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हिंदी माह उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। हिंदी के प्रति कर्मियों में रुचि बढ़ाने और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में अलग-अलग हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को महाबीर कोलियरी में हिंदी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति अनुराग बढ़ाना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाना है।

महाबीर कोलियरी में प्रतियोगिता के आयोजन में मानव संसाधन प्रबंधक मंजय कुमार और लिपिक अजय शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0