नराकास गीत गायन प्रतियोगिता में डीएसटीपीएस का शानदार प्रदर्शन, सुकान्त दे को तृतीय पुरस्कार
अंडाल: सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दुर्गापुर के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को आयोजित नराकास स्तरीय गीत गायन प्रतियोगिता में दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र (डीएसटीपीएस), अंडाल के प्रतिभागी सुकान्त दे ने तृतीय पुरस्कार हासिल कर परियोजना का गौरव बढ़ाया।

हिंदीतर भाषी वर्ग में भाग लेते हुए सुकान्त दे, कनिष्ठ अभियंता ग्रेड-I (यां.), पीजी, परिचालन (यां.) ने अपनी सुमधुर आवाज और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कार्यालयों से कुल 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
वहीं, हिंदी भाषी वर्ग में डीएसटीपीएस के प्रदीप कुमार, सहायक ग्रेड-I, परियोजना प्रधान का कार्यालय ने भी उत्कृष्ट गायन प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

नराकास के मंच पर डीएसटीपीएस के प्रतिभागियों के इस प्रदर्शन से परियोजना में हर्ष का माहौल है। सुकान्त दे की उपलब्धि उनकी प्रतिभा और समर्पण के साथ-साथ डीएसटीपीएस की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को भी दर्शाती है। प्रतियोगिता में मिली इस सफलता से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है।
What's Your Reaction?