डीवीसी, डीएसटीपीएस में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

डीवीसी, डीएसटीपीएस में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

अंडाल (दुर्गापुर) : हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा–2026 के तहत राजभाषा कार्यान्वयन उप-समिति, डीएसटीपीएस के तत्वावधान में दामोदर घाटी निगम के दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र में बुधवार को ‘राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्लांट स्थित प्रशिक्षण हॉल में आयोजित यह प्रतियोगिता हिंदी पखवाड़ा–2026 की पांचवीं एवं अंतिम प्रतियोगिता थी।

प्रतियोगिता में राजभाषा हिंदी, कार्यालयीन शब्दावली, सामान्य ज्ञान एवं हिंदी भाषा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने भाषा-ज्ञान एवं सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया। हिंदीभाषी एवं हिंदीतर भाषी वर्गों का मूल्यांकन अलग-अलग किया गया।

प्रतियोगिता श्री ऋषिकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (यां.), बॉयलर एवं कोल मिल, एएचपी, डीएसटीपीएस की निगरानी तथा श्री शुभाशीष गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता ग्रेड-I (वि.), पीजी, सीएंडएम, भंडार के वीक्षण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी एवं संयोजक श्री इस्माईल मियाँ ने किया। उन्होंने प्रेरणादायी कवितांश के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान ने कहा कि हिंदी राजभाषा होने के साथ-साथ कार्यस्थल पर संवाद और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करती हैं।

प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक श्री दिलीप कुमार, मोहम्मद शमीम अहमद, प्रबंधक पत्रस हांसदा, श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन, श्रीमती सायोनी भौमिक, श्रीमती सतरूपा मुखर्जी, मोहम्मद काशिफ रिजवी सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल रहा।

हिंदी पखवाड़ा–2026 के तहत आगामी 14 सितंबर को दिव्यज्योति भवन के सम्मेलन कक्ष में हिंदी दिवस समारोह आयोजित होगा। वहीं 21 सितंबर को दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण कक्ष में कवि गोष्ठी, पुरस्कार वितरण एवं हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0