स्टील और जूट उद्योग के वेज एग्रीमेंट पर अहम बैठक, श्रमिक हितों पर हुआ मंथन
इवोल्यूशनरी न्यूज़/सुजीत कुमार
कोलकाता : कोलकाता स्थित न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में स्टील एवं जूट उद्योगों के वेज एग्रीमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के श्रम एवं परिवहन मंत्री Arjun Singh ने की। बैठक में पांडवेश्वर के विधायक Jitendra Tiwari सहित उद्योग और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्टील और जूट उद्योगों के श्रमिकों के वेतन समझौते (वेज एग्रीमेंट), श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा, उद्योगों की स्थिरता तथा बेहतर औद्योगिक संबंध स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, श्रमिकों और उद्योग प्रबंधन के बीच संतुलित एवं सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए आवश्यक कदमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों को सुनिश्चित करना तथा उद्योगों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और संबंधित पक्षों के बीच संवाद के माध्यम से श्रमिकों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
What's Your Reaction?