पूजा से पहले चोरी हुई बाइक बरामद, पानागढ़ के दो आरोपी गिरफ्तार
सुजीत कुमार
दुर्गापुर: पूजा से पहले चोरी हुई बाइक बरामद कर कोक ओवन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवा चौहान और अजय राम के रूप में हुई है। दोनों पानागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर के विद्यासागर पल्ली निवासी विपुल बिस्वास 5 अक्टूबर को एक रिश्तेदार को लेने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन गए थे। उन्होंने अपनी बाइक स्टेशन परिसर में खड़ी की थी। लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने कोक ओवन थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी अंजन मंडल के निर्देश पर एएसआई संजय घोष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली।

गुरुवार को दोनों आरोपियों को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया। चोरी हुई बाइक वापस मिलने पर विपुल बिस्वास ने राहत जताते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए कोक ओवन थाना पुलिस की सराहना की।
What's Your Reaction?