ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
अमित कुमार यादव
ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
कुनुस्तोड़िया: ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में मंगलवार को नेशनल डॉक्टर्स डे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी की देखरेख में किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए निःशुल्क 'नर्व कंडक्शन वेलोसिटी (NCV)' जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 45 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर चिकित्सा क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. रूपक मंडल, डॉ. हमज़ा हमीश और डॉ. शाहीन बिस्वास सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकों की सेवा भावना को सम्मान देने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?