रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 100 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
सुजीत कुमार
दुर्गापुर : रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल (RCDC) ने बीडीजी ग्रुप के सहयोग से संजीव सरणी स्थित भगतपल्ली में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान भाजपा जिला समिति के महासचिव अभिजीत दत्ता, मंडल अध्यक्ष तेजनारायण पांडेय, रोटरी क्लब ऑफ दुर्गापुर सेंट्रल के अध्यक्ष टी. के. दत्ता, कोषाध्यक्ष योगेश माहेश्वरी, सौमो केश, बनवारी खेतान, दिनेश बजाज तथा गोपाल बहादुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यदि
What's Your Reaction?