आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला

सुजीत कुमार 

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश के अनुसार कुल 16 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

इस फेरबदल में दुर्गापुर थाना के ओसी संजीब डे को डीडी एडीपीसी में नारकोटिक्स सेक्शन का ओसी बनाया गया है, जबकि आसनसोल साउथ पीपी के प्रभारी मानब घोष को दुर्गापुर थाना का नया ओसी नियुक्त किया गया है।

वहीं, अमर नाथ दास को रानीगंज थाना, उज्ज्वल कुमार साहा को कुल्टी थाना, रामजुर रहमान को डीडी एडीपीसी, उत्पल घोषाल को नियामतपुर आईसी, शिरशेंदु दास को आसनसोल साउथ पीपी, सुदीप्त विश्वास को जहांगीरी मोहल्ला टीओपी, प्रीतम पाल को अंडाल थाना का ओसी तथा तनमय डे को उखड़ा ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा गोपाल पात्रा को सिटी सेंटर आईसी, रिंटू महतो को बनबहाल ओपी, रवींद्र कुमार झा को ए-ज़ोन आईसी, मिहिर कुमार डे को आसनसोल नॉर्थ थाना, बिक्रम डे को आसनसोल नॉर्थ थाना तथा सूरजित कुंडू को कोक ओवन थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0