चीता डांगा के लोहे के कांटे पर उठे गंभीर सवाल, प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

चीता डांगा के लोहे के कांटे पर उठे गंभीर सवाल, प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

इवोल्यूशनरी न्यूज़

अंडाल : अंडाल थाना क्षेत्र के चीता डांगा स्थित एक लोहे के कांटे को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त कांटे के संचालन और उससे जुड़ी गतिविधियों की वैधता को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। आरोपों के केंद्र में कांटा संचालक सत्यनारायण गुप्ता का नाम सामने आ रहा है।

सूत्रों का दावा है कि इस कांटे पर लंबे समय से लोहे की खरीद-बिक्री और भंडारण से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हैं। आरोप है कि आवश्यक अनुमतियों और वैधानिक प्रक्रियाओं के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके बावजूद गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रहने से प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले को लेकर सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि शिकायतों और आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है तो संबंधित विभाग स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं कर रहे हैं, और यदि आरोपों में तथ्य हैं तो अब तक जांच और कार्रवाई का परिणाम सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया है।

क्षेत्र में चर्चा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आवश्यक दस्तावेजों, लाइसेंसों और अनुमतियों की पड़ताल की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। कानून के शासन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अपेक्षित है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0