डीवीसी कप फुटबॉल 2026: रोमांचक मुकाबले में ग्रामीण/चालक टीम ने मारी बाजी

डीवीसी कप फुटबॉल 2026: रोमांचक मुकाबले में ग्रामीण/चालक टीम ने मारी बाजी

अमित कुमार यादव 

अंडाल : वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्गापुर स्टील ताप विद्युत स्टेशन (डीएसटीपीएस) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शनिवार को डीवीसी कप फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 का आयोजन डीवीसी डीएसटीपीएस फुटबॉल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, टीमवर्क तथा डीवीसी कर्मियों और आसपास के ग्रामीण समुदाय के बीच आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान अनिल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान एन. वी. रामाना, महाप्रबंधक (एएमएस) राजेश कुमार लायक, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीकांत गेडाला तथा सीआईएसएफ के उप कमांडेंट पी. के. चंद्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहले सेमीफाइनल में वर्कर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीवीसी टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में ग्रामीण/चालक टीम ने सीआईएसएफ टीम को 1-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबला वर्कर्स टीम और ग्रामीण/चालक टीम के बीच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में ग्रामीण/चालक टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए वर्कर्स टीम को हराकर डीवीसी कप फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

प्रतियोगिता का सफल संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीकांत गेडाला के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि पूरे टूर्नामेंट की कमेंट्री बसुदेव चक्रवर्ती ने की। वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) शमीम अहमद के समन्वय में आयोजित इस चैम्पियनशिप ने डीवीसी की सामाजिक प्रतिबद्धता, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, सीआईएसएफ और स्थानीय ग्रामीण समुदाय के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0