हिंदी शब्दानुवाद प्रतियोगिता में कर्मियों ने दिखाया उत्साह
जामुड़िया : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित हिंदी माह के तहत क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों के बीच हिंदी शब्दानुवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मियों को हिंदी एवं अंग्रेजी के कार्यालयीन शब्दों की जानकारी से परिचित कराना तथा राजभाषा हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देना रहा। इसके माध्यम से कर्मियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता में अधिकारी एवं कर्मचारी दोनों वर्गों के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी से प्रतियोगिता सफल एवं रोचक रही।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राजभाषा हिंदी के प्रयोग को कार्यालयीन कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?