ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कवि सम्मेलन आयोजित

ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में कवि सम्मेलन आयोजित

कविता की महफिल में झूमते रहे श्रोता

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में चल रहे हिंदी माह–2026 के तहत भारतेंदु जयंती के अवसर पर बुधवार को क्षेत्र का वार्षिक कवि सम्मेलन ‘काव्यम्’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं की कविताओं और शायरी ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

ईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) गुंजन कुमार सिन्हा की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (संचालन) जयनारायण हलदार उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन में मो. शकील ने मां पर आधारित नज़्म प्रस्तुत की, जबकि रूमा तपादार ने कोयला मजदूरों और समाज में नारी की व्यथा को अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वर दिया। मो. मोशर्रफ हुसैन ने प्रेम-विरह पर शायरी सुनाई। मोहन रजक ने प्रकृति और ग्रामीण जीवन पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। वहीं जीतन कुमार वर्मा ने श्रृंगार रस के साथ सामाजिक विसंगतियों पर व्यंग्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम का संचालन जे. एस. पी. सिंह ने किया। उपस्थित श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि कला, सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में ‘काव्यम्’ वार्षिक कवि सम्मेलन लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जेसीसी, कल्याण समिति एवं संरक्षा समिति के सदस्यों की भी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत क्षेत्रीय मानव संसाधन अधिकारी संदेश वडाड़े ने किया।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0