कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनाई गई गांधी जयंती

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनाई गई गांधी जयंती

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जीएम ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित

कुनुस्तोड़िया: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समारोह आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा की मुख्य उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनके जन्मदिवस पर हमें उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

समारोह के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मियों को क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक संदेश वडाड़े, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी, क्षेत्रीय अभियंता (उत्खनन) मो. शमीउद्दीन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0