ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े का समापन, विजेताओं व सफाई कर्मियों का हुआ सम्मा

ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े का समापन, विजेताओं व सफाई कर्मियों का हुआ सम्मा

इवोल्यूशनरी न्यूज़/अमित यादव 

कुनुस्तोड़िया: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में सीएमडी सतीश झा के नेतृत्व में 16 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में गरिमामय समारोह के साथ किया गया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा की अगुवाई में पूरे पखवाड़े के दौरान स्वच्छता जागरूकता को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन, निबंध और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान या पखवाड़ा नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने सभी से स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निरंतर निभाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी ज्योति प्रसाद बोरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक (प्रभारी) दीनबंधु मंडल ने दिया।

समारोह में क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, स्कूल एवं कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0