दुर्गापुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड’ का शुभारंभ

दुर्गापुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड’ का शुभारंभ

दुर्गापुर: महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दुर्गापुर में ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड’ का शुभारंभ किया। इस विशेष स्क्वॉड में प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो स्कूटर के माध्यम से शहर और आसपास के इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगी।

स्क्वॉड का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल तैयार करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस के अनुसार, टीम शहर की प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा उन स्थानों पर विशेष निगरानी रखेगी, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है।

दुर्गापुर में आयोजित शुभारंभ समारोह में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार, दुर्गापुर ईस्ट के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर वेस्ट के विधायक लक्ष्मण घरुई, डिप्टी कमिश्नर रसप्रीत सिंह सहित पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड’ की महिला अधिकारी किसी महिला के मुसीबत में होने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेंगी। आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारी हथियारों के साथ भी पेट्रोलिंग करेंगी।

पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी, खतरे या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लें। इसके लिए 100 या 112 पर संपर्क कियाpp जा सकता है।

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0