CBSE क्लस्टर-II बास्केटबॉल टूर्नामेंट: दूसरे दिन 44 मुकाबले, बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

CBSE क्लस्टर-II बास्केटबॉल टूर्नामेंट: दूसरे दिन 44 मुकाबले, बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

 सुजीत कुमार

बर्नपुर : सीबीएसई क्लस्टर-II बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल परिसर में तीन कोर्ट पर कुल 44 रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिनभर चले मैचों में कई कड़े मुकाबले देखने को मिले, जबकि मेजबान बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल ने अंडर-14 (बालक), अंडर-19 (बालिका) और अंडर-19 (बालक) वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत दर्ज की।

23 जुलाई को खेले गए मुकाबलों में अंडर-19 बालक वर्ग में बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल ने सैनी इंटरनेशनल स्कूल, हावड़ा को 40-09 के बड़े अंतर से हराया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में टीम ने ब्रह्मविद द ग्लोबल स्कूल, रायपुर को 15-12 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में युगांतर पब्लिक स्कूल, राजनांदगांव ने आर्यावर्त एंशिएंट एकेडमी, खोरधा को 49-0 के एकतरफा स्कोर से हराया। टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 32 मैच खेले गए थे।

24 जुलाई को भी बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल की अंडर-19 बालक टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, संबलपुर को 37-29 से हराया। वहीं अंडर-14 बालक टीम ने विकास रेजिडेंशियल स्कूल, कालाहांडी को 25-11 के स्कोर से शिकस्त देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले जारी हैं और आगामी दिनों में भी कई महत्वपूर्ण मैच खेले जाएंगे।

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1