नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित

नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित

जामुड़िया : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सितंबर माह को ‘हिंदी माह’ के रूप में मनाया जा रहा है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कर्मियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी सृजनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 7 सितंबर को नॉर्थ सियारसोल ओसीपी में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में ओसीपी में कार्यरत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों एवं क्षेत्रीय कार्यालय में भी हिंदी से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्षेत्रीय महाप्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कर्मियों में हिंदी भाषा एवं राजभाषा के प्रयोग के प्रति रुचि बढ़ेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव कार्यस्थल पर दिखाई देगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0